7 सितंबर 2014 - 19:13
दाइश ने काटी लेबनानी फ़ौजी की गर्दन।

लेबनानी सेना ने घोषणा की है कि आतंकवादी गुट की ओर से एक सैनिक की हत्या किए जाने की विडियो की सत्यता के बारे में जांच आरंभ हो गई हैं।

अबनाः लेबनानी सेना ने घोषणा की है कि आतंकवादी गुट की ओर से एक सैनिक की हत्या किए जाने की विडियो की सत्यता के बारे में जांच आरंभ हो गई हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह लगभग एक सप्ताह के दौरान आतंकवादियों की ओर से दूसरे लेबनानी सैनिक की हत्या का वीडियो जारी किया गया है। सूत्रों का कहना है कि जिस लेबनानी सैनिक की हत्या का वीडियो जारी किया गया है वह अब्बास मुदल्लज है। अपहृत सैनिकों के परिजनों ने बेक़ाअ क्षेत्र में प्रदर्शन करके अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखीं।
उधर आतंकवादियों ने मांग की है कि लेबनान की जेल में बंद अपने साथियों की स्वतंत्रता की मांग की है, जबकि इससे पूर्व लेबानान के प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे बंदियों के आदान प्रदान के बारे में किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेंगे।
आतंकवादी संगठन आईएस ने शीया मुसलमान सैनिक की इस लिए हत्या कर दी क्योंकि उनका कहना था कि लेबनानी सरकार उसकी मांगों को लेकर टाल मटोल कर रही है। वर्तमान समय में आईएस के क़ब्ज़े में ग्यारह सैनिक और 12 स्वयं सेवी हैं जिनका अगस्त के आरंभ में अपहरण कर लिया गया था। आतंकवादियों ने वीडियो जारी करके कहा कि इस सैनिक की हत्या सरकार की टालमटोल के कारण की जा रही है और यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो अन्य सैनिकों की गर्दनें भी उड़ा दी जाएंगी।
आतंकवादियों ने लेबनान के शीया मुसलमानों की हत्या और उनके पवित्र स्थलों को तबाह करने की भी धमकी दी है।
ज्ञात रहे कि क़तर की मध्यस्थता से लेबनान की सरकार और आतंकवादी गुटों के मध्य सैनिकों की रिहाई के लिए वार्ता जारी है और आतंकवादी गुटों की ओर से मांगों में बार बार परिवर्तन के कारण वार्ता में विलंब हो रहा है। सरकार ने आतंकवादियों की इस मांग को मानने से इन्कार कर दिया है कि अपहरित सैनिकों की रिहाई के बदले सभी साथी आतंकियों को लेबनान की जेलों से रिहा कर दिया जाए।